IPL क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात्र 4 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के लिए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन बनाए। इससे पहले कल दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स ने चंडीगढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से पराजित किया। आज दोपहर साढ़े तीन बजे जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स से होगा। शाम साढ़े सात बजे अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।

Related posts

Leave a Comment