IOC ने घोषणा की है कि रूस और बेलारूस के खिलाडी पेरिस खेलों के उद्घाटन समारोह और परेड में भाग नहीं ले सकेंगे

IOC ने घोषणा की है कि रूस और बेलारूस के खिलाडी पेरिस खेलों के उद्घाटन समारोह और परेड में भाग नहीं ले सकेंगे

अन्‍तर्राष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति ने घोषणा की है कि रूस और बेलारूस के खिलाडी पेरिस खेलों के उद्घाटन समारोह और परेड में भाग नहीं ले सकेंगे। समिति के निदेशक जेम्‍स मैक्लियोड ने कहा कि कोई भी खिलाडी अपने देश के ध्‍वज के बिना परेड में भाग नहीं ले सकेगा क्‍योंकि वह व्‍यक्तिगत खिलाडी होगा। उन्‍होंने कहा कि ऐसे खिल‍ाडियों के समापन समारोह में भाग लेने के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूस और बेलारूस के खिलाडियों के कई अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि ओलिंपिक के लिए क्‍वालिफाई करने वाले रूस और बेलारूस के खिलाडी अपने राष्‍ट्रीय ध्‍वज और राष्‍ट्रगान के बिना खेलों में भाग ले सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment