केंद्रीय मंत्री और RLJP के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने आज केंद्रीय मंत्रीमंडल से त्‍यागपत्र दे दिया

केंद्रीय मंत्री और RLJP के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने आज केंद्रीय मंत्रीमंडल से त्‍यागपत्र दे दिया

केंद्रीय मंत्री और राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने आज केंद्रीय मंत्रीमंडल से त्‍यागपत्र दे दिया। लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सीट बंटवारा समझौते के बाद यह फैसला आया है। इस समझौते में पशुपति कुमार पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई थी। नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में पशुपति कुमार पारस ने अपने त्‍यागपत्र की घोषणा यह कहते हुए की कि उनकी पार्टी के साथ अन्‍याय किया गया है।

Related posts

Leave a Comment