नई दिल्ली: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने लोक कल्याण मार्ग (LKM) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग तोब्गे पांच दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे । इस वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। केन्द्रीय मंत्री अश्चिनी कुमार चौबे ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और भूटान के बीच सभी स्तरों पर परस्पर विश्वास, सदभावना तथा समझबूझ पर आधारित मित्रता और सहयोग का रिश्ता है। भूटान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा से दोनों पक्षों की अनूठी भागीदारी में प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। वे दोनों देशों के बीच संबंध बढाने के तरीकों पर भी विचार- विमर्श कर सकेंगे।
