महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल बैंगलुरु में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 132 रनों का लक्ष्य 16वें ओवर में केवल तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। एमेलिया केर ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट पर 131 रन बनाए थे। टीम के लिए एलिसी पैरी ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली थी।
प्रतियोगिता में आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला डेल्ही कैपिटल्स से होगा। यह मैच बैंगलुरु में ही शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
