भारत ने आबू धाबी में WTO के 13वें मंत्रिस्‍तरीय सम्‍मेलन के परिणाम को अच्‍छा और पूरी तरह संतोषजनक बताया

भारत ने आबू धाबी में विश्‍व व्‍यापार संगठन के 13वें मंत्रिस्‍तरीय सम्‍मेलन के परिणाम को अच्‍छा और पूरी तरह संतोषजनक बताया है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि संगठन के देशों ने किसानों और मछुआरों के हितों को पूरा सम्‍मान और संरक्षण देने की नीति जारी रखी है। सम्‍मेलन में 166 सदस्‍यों वाले विश्‍व व्‍यापार संगठन के व्‍यापार मंत्रियों ने भाग लिया।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में गरीबों को खाद्य वितरण के लिए अनाज की खरीद बिना किसी बाधा के जारी है। सम्‍मेलन में सदस्‍य देश, कृषि और मछुआरों को सब्सिडी जैसे प्रमुख मुद्दों पर सहमति न बनने के कारण इसे एक दिन के लिये बढ़ा दिया गया था। लेकिन सार्वजनिक खाद्य भंडार और मछुआरों के लिए सब्सिडी पर रोक का स्‍थायी समाधान तलाशने जैसे मुद्दों पर कोई फैसला किए बिना ही वार्ता सम्‍पन्‍न हो गई। हालांकि ई-वाणिज्‍य व्‍यापार पर आयात शुल्‍क से छूट की अवधि दो वर्ष बढ़ाने पर सहमति बन गई।

Related posts

Leave a Comment