आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली की 4 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। विधायक सोमनाथ भारती नई दिल्ली सीट से, महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली विधानसभा सीट से, कुलदीप कुमार पूर्वी दिल्ली से और विधायक सही राम पहलवान दक्षिणी दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसके अलावा पार्टी ने हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से राज्य सभा के पूर्व सांसद सुशील कुमार गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है।
