सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज केंद्रीय संचार ब्यूरो, भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक का कार्यालय-आर एन आई, न्यू मीडिया विंग और मंत्रालय के डिजिटल एड्रेसेबल प्रणाली के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत को विदेशों में एक उभरती प्रतिभा के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए कई सुधारों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है।