नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रीक प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की।’
आज सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री मित्सोताकिस का औपचारिक स्वागत किया गया। उन्होंने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में दोपहर का भोज भी देंगे। राष्ट्राध्यक्ष या सरकार के स्तर पर 15 वर्ष बाद ग्रीस का कोई बड़ा नेता भारत आया है। इससे पहले ग्रीस के प्रधानमंत्री 2008 में भारत आये थे। दोनों देश विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर निकट सहयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मित्सोताकिस की यात्रा से भारत और ग्रीस के बीच रणनीतिक साझेदारी अधिक प्रगाढ़ और मजबूत होने की संभावना है।
