बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 में भारतीय महिला टीम फाइनल में प्रवेश किया

बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 में भारतीय महिला टीम फाइनल में प्रवेश किया

मलेशिया के सिलानगर में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 में भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल भारत ने जापान को तीन-दो से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने इस चैंपियनशिप में रजत पदक पक्‍का कर लिया है, लेकिन उसकी निगाहें स्‍वर्ण पदक पर रहेंगी। फाइनल मैच कल सुबह साढ़े सात बजे खेला जाएगा।

आज के मैच में ओलंपिक चैंपियन पीवी सिंधु पहला मुकाबला हार गईं। लेकिन बाद में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने डबल्‍स मुकाबले में वापसी करते हुए मैच जीत लिया। अस्मिता चालिया ने भी सिंगल्‍स मुकाबले में जीत हासिल की। चौथे मैच में जापान की जोड़ी ने अश्विनी पोनप्‍पा और पीवी सिंधु की भारतीय जोड़ी को दो-शून्‍य से हरा दिया। इसके बाद निर्णायक मैच में अनमोल खरब ने जापान की नातसुकी निदायरा को दो-शून्‍य से हराकर मुकाबला जीत लिया।

Related posts

Leave a Comment