पाकिस्तान में, जेल में बंद नेता इमरान खान की तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से जुड़े स्वतंत्र उम्मीदवारों ने आम चुनाव में नेशनल असेंबली की सबसे अधिक सीटें जीतीं है, लेकिन कोई भी समूह या पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने की राह पर नहीं दिख रही है। पीटीआई से जुड़े लोगों सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने अब तक 99 सीटें जीती हैं।
सेना ने बताया है कि मतदान को बाधित करने के उद्देश्य से किए गए हमलों के दौरान देश भर में कम से कम 12 लोग मारे गए और 39 घायल हो गए।