वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में उत्पादन प्रोत्साहन योजनाओं से संबंधित हितधारकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी हितधारकों को एक साथ आने और उद्योगों में पारदर्शिता बनाए रखने का आग्रह किया।
इस बैठक का उद्देश्य हितधारकों को उत्पादन प्रोत्साहन योजनाओं पर चर्चा करने, ज्ञान का आदान-प्रदान करने और अपने अनुभवों और सफलता की गाथाओं को साझा करने का एक सहयोगी मंच प्रदान करना है। इस बैठक में सभी 14 उत्पादन प्रोत्साहन योजनाओं, दस मंत्रालयों और परियोजना प्रबंधन एजेंसियों के प्रतिनिधियों सहित 1200 से अधिक हितधारक भाग ले रहे हैं।