दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ने ईडी द्वारा जारी किये गए समन को अवैध ठहराया है। इस मामले में अरविन्द केजरीवाल को भेजा गया यह पांचवां समन है। वे प्रवर्तन निदेशालय के पहले के किसी भी समन पर उपस्थित नहीं हुए हैं।
विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ई.डी. के समन को पांचवीं बार ठुकराने के लिए अरविन्द केजरीवाल की आलोचना की है और उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर अरविन्द केजरीवाल किसी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं तो ई.डी. के समन से बच क्यों रहे हैं।
