मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी जारी की

भारतीय मौसम विभाग ने एक के बाद एक लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले एक सप्‍ताह में पश्चिमोत्तर भारत पर इनका असर पड सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इनके प्रभाव से जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बल्तिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले सात दिनों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले दो से तीन दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

Related posts

Leave a Comment