उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति, पूरे उत्तर भारत में दृश्यता में कमी दर्ज

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति देखी दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश के बरेली, बहराईच और गोरखपुर में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई। पंजाब के अमृतसर में दृश्यता 200, बिहार के पटना में 200 और दिल्ली में 500 मीटर रही।

घने कोहरे के बाद कम दृश्‍यता के कारण कई रेलगाड़ियां देर से चल रही

देश के कई हिस्‍सों में घने कोहरे के बाद कम दृश्‍यता के कारण कई रेलगाड़ियां देर से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के अनुसार दिल्‍ली आने वाली लगभग 16 रेलगाडियां आज अपने निर्धारित समय से एक से 6 घंटे देर से चल रही हैं। इन रेलगाडियों में भुबनेश्‍वर-न्‍यू दिल्‍ली राजधानी एक्‍सप्रेस, पुरी-न्‍यू दिल्‍ली एक्‍सप्रेस, रीवा-आनंद विहार एक्‍सप्रेस, जम्‍मूतवी अजमेर, हावडा-कालका एक्‍सप्रेस और अन्‍य रेलगाड़ियां शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment