UNGA के अध्यक्ष ने कहा- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार आवश्यक है क्योंकि यह वर्तमान भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करता है

UNGA के अध्यक्ष ने कहा- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार आवश्यक है क्योंकि यह वर्तमान भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करता है

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के अध्‍यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार इसलिए आवश्‍यक है क्‍योंकि यह मौजूदा भू-राजनीतिक वास्‍तविकता को नहीं दर्शाती है। नई दिल्‍ली में डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र भू-राजनीतिक अस्थिरताओं से निपटने में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के प्रदर्शन से संतुष्‍ट नहीं है। यह परिषद अब तक शांति और सुरक्षा संबंधी निर्णय लेने में असमर्थ रही है। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के अध्‍यक्ष ने अफ्रीकी संघ को जी-20 का पूर्ण सदस्‍य बनाने में भारत की भूमिका की भी सराहना की। इससे पहले डेनिस फ्रांसिस ने विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर के साथ बातचीत की। डॉक्‍टर जयशंकर ने अंतर्राष्‍ट्रीय संस्‍थानों विशेषकर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्‍काल आवश्‍यकता पर डेनिस फ्रांसिस के विचार की सराहना की।

Related posts

Leave a Comment