एलन मस्‍क ने भारत को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का स्‍थाई सदस्‍य बनाये जाने की वकालत की

एलन मस्‍क ने भारत को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का स्‍थाई सदस्‍य बनाये जाने की वकालत की

टेस्‍ला के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी और ट्वीटर के मालिक एलन मस्‍क ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में सुधारों पर बल देते हुए भारत को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का स्‍थाई सदस्‍य बनाये जाने की वकालत की है। उन्‍होंने कहा है कि सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाला देश होने के बावजूद भारत को इस संस्‍था में शामिल नहीं किया जाना निरर्थक है। उन्‍होंने अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से स्‍थाई सदस्‍यता दिये जाने की बात कही है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने भी अपील की है कि‍ संयुक्‍त राष्‍ट्र में मौजूदा विश्‍व का व्‍यापक प्रतिनिधित्‍व दिखाई देना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment