दिल्‍ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्‍य में कल हो रही फुल ड्रैस रिहर्सल परेड को लेकर यातायात निर्देशिका जारी की

दिल्‍ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्‍य में कल हो रही फुल ड्रैस रिहर्सल परेड को लेकर यातायात निर्देशिका जारी की

दिल्‍ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्‍य में कल हो रही फुल ड्रैस रिहर्सल परेड को लेकर यातायात निदेर्शिका जारी की है। दिल्‍ली पुलिस ने कहा कि रिहर्सल परेड का मार्ग कल सुबह साढ़े दस बजे विजय चौक से शुरू होगी और लालकिले पर समाप्‍त होगी। इस रिहर्सल परेड के दौरान विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्‍य पथ पर आज शाम छह बजे और रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड पर आज रात 11 बजे से परेड की समाप्ति तक यातायात बाधित रहेगा। इसके अलावा कल सुबह साढे दस बजे से तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर भी दिल्‍ली पुलिस ने परेड की समाप्ति तक यातायात पर रोक लगाई है। निर्देशिका में पुलिस ने कहा कि मेट्रो सेवाएं उपलब्‍ध रहेंगी परंतु केन्‍द्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्‍टेशन पर सुबह पांच बजे से दोपहर बारह बजे तक चढ़ने और उतरने की अनुमति नहीं है। दिल्‍ली पुलिस ने लोगों को रेलवे स्‍टेशन, हवाई अड्डे और बस यात्रा के लिए समय से पूर्व निकलने की सलाह दी है।

Related posts

Leave a Comment