एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बेंगलुरु और कोलकाता को अयोध्या से जोड़ने वाली उड़ान सेवाएं शुरू कीं

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बेंगलुरु और कोलकाता को अयोध्या से जोड़ने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान सेवाओं का उद्घाटन किया।

बेंगलुरु-अयोध्या रूट पर पहली फ्लाइट सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर रवाना हुई और 10 बजकर पैंतीस मिनट पर अयोध्या पहुंची। कोलकाता और अयोध्या के बीच के मार्ग पर, उड़ान सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर अयोध्या से उड़ान भरेगी और दोपहर 12 बजकर पचास मिनट पर कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से अयोध्या के लिए दोपहर एक बजकर पच्‍चीस मिनट पर उड़ान भरेगी और 3 बजकर दस मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी।

नागर विमानन मंत्री ने उत्तर प्रदेश में विमानन अवसंरचना के बारे में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तेजी से हवाई अड्डों के विकास में दिया गया सहयोग सराहनीय है। उन्होंने यह घोषणा भी की कि उत्तर प्रदेश में इस वर्ष कुल 16 हवाई अड्डे होंगे और यह संख्या 2025 तक 19 हवाई अड्डों तक पहुंच जाएगी।

Related posts

Leave a Comment