देशभर में आज लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

देशभर में आज लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

देशभर में आज लोहड़ी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोहड़ी को सर्दी की लंबी रातों का अंत माना जाता है और यह गर्मी के लंबे दिन का स्‍वागत करता है। यह गन्‍ने की कटाई से जुड़ा हुआ पर्व है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस अवसर पर भारत और विदेश में रहने वाले सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा है कि ये त्योहार देश की सांस्कृतिक विरासत के जीवंत स्वरूप के साथ-साथ विविधता में एकता का प्रतीक है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाला ये त्योहार फसल के मौसम के उत्सव का प्रतीक है।

Related posts

Leave a Comment