प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद पर अपने विचारों वाला एक वीडियो भी साझा किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय अध्यात्म और संस्कृति को वैश्विक पटल पर स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद को उनकी जन्म-जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शत-शत नमन। ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण उनके विचार और संदेश युग-युगांतर तक युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

Related posts

Leave a Comment