भारतीय तटरक्षक और जापान के तटरक्षकों का संयुक्त अभ्‍यास आज चेन्‍नई में संपन्न हुआ

भारतीय तटरक्षक और जापान के तटरक्षकों का संयुक्त अभ्‍यास आज चेन्‍नई में संपन्न हुआ

भारतीय तटरक्षक और जापान के तटरक्षकों का संयुक्त अभ्‍यास आज चेन्‍नई में संपन्न हुआ। पांच दिनों का यह अभ्‍यास आठ जनवरी को शुरू हुआ था। तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) के कमांडर, महानिरीक्षक डॉनी माइकल ने इस अभ्यास का निरीक्षण किया।

दोनों देशों के तट रक्षकों के बीच प्रशिक्षण, पेशेवर आदान-प्रदान और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए वर्ष 2006 से संयुक्त अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण तथा अभ्यास में समुद्र के भीतर रासायनिक प्रदूषण के महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी पर भी ध्‍यान केंद्रित किया गया।

Related posts

Leave a Comment