मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक देश के उत्‍तर पश्चिम हिस्‍सों में घना कोहरा जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक देश के उत्‍तर पश्चिम हिस्‍सों में घना कोहरा जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने देश के उत्‍तर पश्चिम हिस्‍सों में अगले चार दिन तक घना कोहरा जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरप्रदेश के कुछ हिस्‍सों में काफी घना कोहरा रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्‍यप्रदेश में कल तथा मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले चार दिन तक घना कोहरा रह सकता है। राजस्‍थान, पंजाब और हरियाणा में कहीं कहीं शीत लहर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तमिलनाडु, पुददुचेरी, केरल, तटीय आन्‍ध्रप्रदेश और कर्नाटक के दक्षिणी अन्‍दरूनी हिस्‍सों में 15 जनवरी तक पूर्वोत्‍तर मॉनसून समाप्‍त होने की संभावना है। कल जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान, मुज्‍जफराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्‍की वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

Related posts

Leave a Comment