सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा, उत्तरी सीमा पर स्थिति स्थिर लेकिन अभी भी संवेदनशील

सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा, उत्तरी सीमा पर स्थिति स्थिर लेकिन अभी भी संवेदनशील

सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आज कहा कि उत्तरी सीमा पर स्थिति स्थिर लेकिन अब भी संवेदनशील बनी हुई है। उन्‍होंने कहा कि भारत निरंतर राजनयिक और सैन्य स्तर पर बातचीत कर रहा है और देश किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आज नई दिल्‍ली में वार्षिक संवाददाता सम्मेलन के आरंभ में जनरल मनोज पांडे ने कहा कि भारतीय सेना आधुनिक और फुर्तीली बनने के लिए निरंतर विकास, नवाचार और नूतन प्रौद्योगिकी अपनाने पर बल दे रही है। उन्‍होंने कहा कि आधुनिक बनने के लिए सेना स्वदेशीकरण पर ध्यान दे रही है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के तहत निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में अच्छी प्रगति हुई है।

जम्मू-कश्मीर में वर्तमान सुरक्षा स्थिति पर सेना अध्यक्ष ने कहा कि घाटी में स्थिति सामान्य हो रही है लेकिन राजौरी और पुंछ क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक है। उन्‍होंने कहा कि पिछले तीन वर्ष में 45 आतंकियों का खात्मा किया गया है। पिछले वर्ष आतंकियों की घुसपैठ की पांच कोशिश नाकाम की गई।

Related posts

Leave a Comment