अमेरिकी सेना ने दक्षिण लाल सागर में यमन के हौसी विद्रोहियों के 18 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। पिछले कुछ समय से सशस्त्र हौसी विद्रोही लाल सागर में अंतर्राष्ट्रीय पोतों और जहाजों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बना रहे हैं। सात सप्ताहों के दौरान इस सशस्त्र गुट का यह 26वां हमला है। ब्रिटेन के रक्षा बलों के साथ तैनात मध्य अमेरिकी सैन्य कमान ने कहा कि हौसी विद्रोहियों के दो जहाज रोधी मिसाइल और एक बैलिस्टिक मिसाइल को भी मार गिराया गया।
अमेरिकी मध्य कमान ने आज एक बयान में कहा कि ईरान समर्थित हौसी विद्रोही यमन में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों से दक्षिणी लाल सागर में जहाजों और पोतों पर ड्रोन और मिसाइलो से हमला कर रहे हैं।