मौसम विभाग ने बताया कि कल सुबह साढे आठ बजे और आज सुबह साढे पांच बजे के बीच पुद्दुचेरी में 96 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
अगले 4-5 दिन तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप के कुछ इलाक़ों में हल्की से सामान्य वर्षा का अनुमान है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को तमिलनाडु के तटीय इलाकों, बंगाल की खाडी के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों और मन्नार की खाडी में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के कारण समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी है।