संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा है कि इस्रायली रक्षा बलों की लगातार बमबारी के कारण गजा अब रहने लायक नहीं बचा है। एक बयान में उन्होंने कल कहा कि 7 अक्टूबर को, इस्रायल पर हमास के हमलों के तीन महीने बाद, गजा विध्वंस और मायूसी की जगह बन गया है।
इस बीच, इस्रायल के रक्षा बलों ने कहा है कि इसने एक दिन पहले गजा पट्टी में हमास के एक सौ से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं जिनसे हमास को काफी नुकसान पहुंचा है।
बयान में यह भी कहा गया है कि गजा में इस्रायल की सेना के तीनों अंगों के हमलों से हमास के कमान सेंटर, लॉन्च पैड, हथियार डिपो और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है।