बांग्लादेश की राजधानी ढाका में, शुक्रवार रात अज्ञात उपद्रवियों ने बीनापोल एक्सप्रेस रेलगाड़ी में आग लगा दी जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
ढाका जा रही इस रेलगाड़ी की चार बोगियों में, कमालपुर रेलवे स्टेशन से ठीक पहले गोपीबाग रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी गईं। मृतकों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है।
बांग्लादेश में, शुक्रवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इस दौरान देशभर में आग लगाने और हिंसा की कई घटनाएं हुईं।