DMDK नेता विजयकांत का कोविड-19 के संक्रमण से चेन्नई के निजी अस्पताल में निधन

DMDK नेता विजयकांत का कोविड-19 के संक्रमण से चेन्नई के निजी अस्पताल में निधन

डीएमडीके नेता विजयकान्‍त का आज कोविड-19 के संक्रमण के कारण चेन्‍नई के निजी अस्‍पताल में निधन हो गया। वे जाने-माने फिल्‍म अभिनेता थे और उन्‍होंने राजनीति में विशेष स्‍थान बनाया। वे विधानसभा के सदस्‍य रहे और 2011 से 2016 के बीच नेता विपक्ष भी रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयकान्‍त के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशीय मुरुकोकू द्रविड कडगम- डीडीएमके पार्टी के प्रमुख विजयकान्‍त को तमिल फिल्मों का दिग्गज बताया और कहा कि उन्‍होंने अपने आर्कषक अभिन्‍य से लाखों लोगों का दिल जीता। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित रहे और उनके निधन से हुई हानि पूरी नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री ने दिवंगत नेता विजयकान्‍त के परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अभिनेता से नेता बने विजयकांत के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह तमिल सिनेमा के एक उत्कृष्ट अभिनेता थे, जिन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और बेजोड़ अभिनय से दर्शकों पर अमिट प्रभाव छोड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में उनका योगदान हमेशा जनता की आवाज बनकर रहा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने दुख की इस घड़ी में विजयकांत के परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related posts

Leave a Comment