पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया जा रहा सुशासन दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया जा रहा सुशासन दिवस

आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की जयंती है। इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

सुशासन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वाह्न 11 बजे मजदूरों के हित, मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम में इंदौर की हुकुमचंद मिल के कर्मियों को वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। हुकुमचंद मिल के करीब 5 हजार श्रमिकों को 224 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। इन मजदूरों का भुगतान 30 साल से ज्यादा समय से लंबित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने कल अधिकारियों से साथ समीक्षा बैठक की।

Related posts

Leave a Comment