NIA ने शिवमोग्‍गा ISIS षड्यंत्र मामले में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

NIA ने शिवमोग्‍गा ISIS षड्यंत्र मामले में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने शिवमोग्‍गा ISIS षडयंत्र मामले में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी माजिन अब्‍दुल रहमान और नदीम अहमद के ए को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया। अभिकरण ने बताया कि जांच से पता चला है कि माज मुनीर ने माजिन अब्‍दुल रहमान को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित कर उसे आतंकी बनाया।

जबकि सैयद यासिन ने नदीम के ए को देश में इस्‍लामिक स्‍टेट की आतंकवादी गतिविधियों को फैलाने में लगाया। राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने कहा कि इन लोगों ने रेकी कर विध्‍वंसक गतिविधियों और आगजनी को अंजाम दिया। इस मामले में चार और आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment