प्रधानमंत्री मोदी कल मध्‍य प्रदेश में हुकुमचंद कारखाने के श्रमिकों को वर्चुअली रूप से संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी कल मध्‍य प्रदेश में हुकुमचंद कारखाने के श्रमिकों को वर्चुअली रूप से संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्‍य प्रदेश में इंदौर के हुकुमचंद कारखाने के श्रमिकों को वर्चुअली रूप से संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती-सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर हुकुमचंद कारखाने के लगभग पांच हजार श्रमिकों को लगभग तीस वर्षां से भी अधिक समय से बकाया 224 करोड रुपये की धनराशि वितरित की जाएगी। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्यक्रम की तैयारियों से जुडी समीक्षा बैठक की कल अध्‍यक्षता की। उन्‍होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिये। यह कार्यक्रम कल इंदौर के नंद नगर क्षेत्र में कन्‍केश्‍वरी धाम में आयोजित किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment