प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश में इंदौर के हुकुमचंद कारखाने के श्रमिकों को वर्चुअली रूप से संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती-सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर हुकुमचंद कारखाने के लगभग पांच हजार श्रमिकों को लगभग तीस वर्षां से भी अधिक समय से बकाया 224 करोड रुपये की धनराशि वितरित की जाएगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्यक्रम की तैयारियों से जुडी समीक्षा बैठक की कल अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिये। यह कार्यक्रम कल इंदौर के नंद नगर क्षेत्र में कन्केश्वरी धाम में आयोजित किया जाएगा।
Related posts
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...