कर्नाटक के स्कूली शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने स्पष्ट किया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब से प्रतिबंध हटाने को लेकर कोई अधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है और इस संबंध में अंतिम निर्णय सरकार के स्तर पर चर्चा के बाद ही लिया जायेगा। इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब से प्रतिबंध हटाने पर विचार करने की बात कही थी। मधु बंगारप्पा ने जोर देकर कहा कि ये मामला संवेदनशील है और इस पर कानूनी रूप से विचार करने की आवश्यकता है। साथ ही किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री के साथ परामर्श भी जरूरी है। कर्नाटक में स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध से जुडा मामला फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय के विचाराधीन है।
कर्नाटक में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब से प्रतिबंध हटाने को लेकर कोई अधिकारिक आदेश नहीं
