जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी है। यह घटना आज सुबह बारामुला जिले में शीरी इलाके के गंतमुला गांव में हुई। मृतक की पहचान मुहम्मद शफी के रूप में की गयी है जो घटना के समय एक मस्जिद में नमाज अता रहे थे। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों को पकड़ने के लिए एक बडा तलाश अभियान शुरू किया है।
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मार कर हत्या