ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि अमृत काल के दौरान भारत का अपना अंतरिक्ष केंद्र होगा

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि अमृत काल के दौरान भारत का अपना अंतरिक्ष केंद्र होगा। कल अहमदाबाद के विज्ञान नगर में आयोजित भारतीय विज्ञान सम्मेलन में युवा वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिक अगले 25 वर्षों में चंद्रमा पर पहुँच जाएगे। 21 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन का आयोजन विज्ञान भारती और गुजरात सरकार संयुक्त रूप से कर रहे हैं। उन्होंने वैज्ञानिक विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और क्षमता का उपयोग करते हुए भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में योगदान करने का आह्वान किया।

एस सोमनाथ ने कहा कि शैक्षिक संस्थाओं और उद्योग के बीच समन्वय और आदान-प्रदान यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि शोध का उपयोग समाज के कल्याण के लिए होता है। उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रौद्योगिकी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। जाने माने वैज्ञानिक, विद्यार्थी और देश के शोधकर्ता इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment