साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में 2023 के साहित्य अकादमी वार्षिक पुरस्कार की घोषणा

साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में 2023 के साहित्य अकादमी वार्षिक पुरस्कार की घोषणा

साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में 2023 के साहित्य अकादमी वार्षिक पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इस वर्ष नौ काव्यसंग्रह, छह उपन्यास, पांच कहानी संग्रह, तीन निबंध और एक साहित्यिक अध्ययन को साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

तमिल कथाकार राजशेखरन को उनके उपन्यास नीरवज़ी पदूम के लिए, तेलुगु लेखक पतंजलि शास्‍त्री को उनके कहानी संग्रह के लिए और मलयालम साहित्यकार ई.वी. रामकृष्णन को उनके साहित्यिक अध्ययन मलयाला नोवेलिंटे देशकालंगल हेतु पुरस्कार के लिए चुना गया है। कविता संग्रह के लिए सम्मानित किए जाने वाले कवियों में डोगरी में विजय वर्मा, गुजराती में विनोद जोशी और ओड़िया में आशुतोष परीदा शामिल हैं। पुरस्कार में ताम्र प्रशस्ति पट्टिका, शॉल और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। अगले वर्ष 12 मार्च को एक समारोह में ये पुरस्कार दिए जाएंगे। जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के पांच वर्षों के दौरान नवीन प्रकाशित रचनाओं को पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Related posts

Leave a Comment