विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड मरीजों की संख्या बढने के बीच देशों से कडी निगरानी और कोरोना वायरस के बहुरूप की जानकारी साझा करने का आग्रह किया है। संगठन ने कहा कि कोरोना वायरस रूप बदलकर फैल रहा है। सांस की बीमारियों में वृद्धि और कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 के सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह कदम उठाया है।
WHO ने कोविड मरीजों की संख्या बढने के बीच देशों से कडी निगरानी और कोरोना वायरस के बहुरूप की जानकारी साझा करने का आग्रह किया
