राजस्थान में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की कल दोपहर बाद बैठक होगी। पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया गया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव और नवनिर्वाचित विधायक भजनलाल ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायकों का पंजीकरण कल दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इसके बाद नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक होगी। पार्टी अध्यक्ष द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक- केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे भी इस बैठक में उपस्थित होंगे।
राजस्थान में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक कल