इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा पट्टी में हवाई और जमीनी हमले तेज किया

इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा पट्टी में हवाई और जमीनी हमले तेज किया

इजरायली सेना ने दक्षिणी गजा पट्टी में हवाई और जमीनी हमले तेज करके आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में फिलिस्तीनियों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। इजरायली लड़ाकू विमानों ने कल दक्षिणी गजा के प्रमुख शहर खान यूनिस के पास के क्षेत्रों में भारी बमबारी की। इस कार्रवाई को हमास और अन्य हथियार बंद गुटों के विरूद्ध बेहद आक्रामक माना जा रहा है। इजरायल की सेना ने सोशल मीडिया और पर्चों के माध्यम से खान यूनिस खाली करने का आदेश दिया है। इसके कारण फिलिस्तीनियों को वहां से दूसरे हिस्सों की ओर भागना पड़ रहा है।

इजरायली सेना ने कहा है कि हमास के साथ शुक्रवार को खत्म हुए संघर्ष विराम के बाद उसने गजा पट्टी में जमीनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि गाजा पट्टी में स्थिति और खराब हो सकती है और राहत कार्यों को रोकना पड़ सकता है।

Related posts

Leave a Comment