ISRO चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चांद से धरती की ओर लाने में सफल हुआ

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चांद से धरती की ओर लाने में सफल हुआ है। इसे चंद्रयान के ऑर्बिटर के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इस वर्ष 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर को चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।

चंद्रमा की कक्षा में एक महीने तक काम करने के बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल में लगभग 100 किलोग्राम ईंधन बचा रह गया था। पृथ्वी की कक्षा में लाकर अब उसका उपयोग भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए किया जा सकेगा।

Related posts

Leave a Comment