दुनिया भर से श्रद्धालु, इस महीने के दूसरे सप्ताह के बाद विमान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अयोध्या पहुंच सकेंगे

दुनिया भर से श्रद्धालु, इस महीने के दूसरे सप्ताह के बाद विमान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अयोध्या पहुंच सकेंगे

दुनिया भर से श्रद्धालु, इस महीने के दूसरे सप्ताह के बाद विमान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अयोध्या पहुंच सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में भव्य श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन इस महीने की 15 तारीख के बाद किसी भी दिन करेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री- सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या में निर्माणाधीन हवाई अड्डे की तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस महीने की 15 तारीख तक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम पूरा हो जाएगा और उसके बाद किसी भी दिन प्रधानमंत्री अयोध्या में अन्य विकास कार्यों के साथ ही इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह हवाईअड्डा अयोध्या की सांस्कृतिक क्षमता को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के पहले चरण में रनवे की लंबाई दो हजार 200 मीटर होगी। इस पर प्रति घंटे 2 से 3 विमान उड़ान भर सकेंगे। इस पर बोइंग 737 जैसे विमान और हवाई बसें संचालित हो सकती हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि मंत्रिमंडल जल्द ही श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे चरण को मंजूरी देगा । इस चरण में रनवे की लंबाई 3 हजार 7 सौ मीटर तक बढ़ा दी जाएगी ताकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हवाई अड्डे से आसानी से उड़ान भर सकें।

Related posts

Leave a Comment