उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिल्क्यारा सुरंग में 17 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिल्क्यारा सुरंग में 17 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। सफलतापूर्वक बचाए गए 41 श्रमिकों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार के लिए चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिल्कयारा सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए श्रमिकों से टेलीफोन पर बातचीत की।

राष्‍ट्र ने उत्तराखंड उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन से फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने पर एजेंसियों को सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। सभी श्रमिक सिल्‍कयारा सुरंग के भीतर फंसे हुए थे। सिल्‍क्‍यारा से बरकोट के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक भाग 12 नवंबर को ढह जाने के कारण सभी श्रमिक सुरंग में फंसे रह गए। राज्‍य सरकार और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने बचाव मिशन को सफल बनाने के लिए युद्धस्‍तर पर काम किया। फंसे हुए श्रमिकों को भोजन, ऑक्‍सीजन और एक पाइप लाइन के जरिए संपर्क के लिए फोन दिए गए थे। श्रमिकों और उनके परिवारजनों ने सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर केंद्र और राज्‍य सरकार के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है।

Related posts

Leave a Comment