तेलंगाना में विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान कल शाम समाप्त हो गया। राज्य की 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछले एक महीने से विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में राज्य में जोरशोर से प्रचार किया।
इस बीच राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी विकास राज ने कहा कि मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही गैर स्थानीय लोगों को विधानसभा क्षेत्रों से हट जाना चाहिए। सिनेमाघरों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी किसी तरह के चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी निजी कम्पनियों को अपने यहां अवकाश घोषित करना होगा। श्रम विभाग ने कहा है कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी मतदान के दिन बंद रखे जायेंगे। इस बीच आज शाम पांच बजे से राज्य में शराब की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।