केरल: कलामासेरी में कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 2 हो गई

केरल: कलामासेरी में कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 2 हो गई

केरल: कलामासेरी में कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोट में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वालों की कुल संख्या 2 हो गई है। आज सुबह कलामसेरी स्थित कन्‍वेंशन सेंटर में ईसाई धार्मिक समूह- यहोवा विटनेसेज की प्रार्थना सभा में हुए विस्‍फोटों के बाद राज्‍य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

विदेश और संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री वी. मुरलीधरन ने केरल विस्‍फोट के बारे में कहा है कि केंद्र की एनएसजी और एनआईए एजेंसियों ने विस्‍फोटों की जांच शुरू की दी है। एजेंसियां घटना की जांच करेंगी और पता लगाएंगी कि इन विस्‍फोटों के पीछे कौन है और इसके क्‍या कारण हैं। एजेंसियां विस्‍फोटों में शामिल लोगों के बारे में भी पता लगाएंगी। वी. मुरलीधरन ने राज्‍य सरकार से घायलों को सभी प्रकार की चिकित्‍सा सहायता उपलब्‍ध कराने का अनुरोध किया।

केरल CM पिनाराई विजयन ने कहा, ”कलामासेरी में हुआ विस्फोट बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। फिलहाल 41 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 27 लोग एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, 4 लोगों को छुट्टी मिल गई है। 2 लोगों की मौत हो गई है और 5 की हालत गंभीर है। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में एक विशेष टीम घटना की जांच करेगी।जांच टीम में 20 सदस्य होंगे। कल सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।”

Related posts

Leave a Comment