Train Accident: विशाखापत्तनम से रायगड़ा जा रही एक यात्री ट्रेन विजयनगरम ज़िले में पटरी से उतर गई

विशाखापत्तनम से रायगड़ा जा रही एक यात्री ट्रेन विजयनगरम ज़िले में पटरी से उतर गई।

मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने तत्काल राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम ज़िलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से अधिक से अधिक एम्बुलेंस भेजने और अच्छी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए आसपास के अस्पतालों में उचित व्यवस्था करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने पुलिस और राजस्व सहित अन्य विभागों के समन्वय के आदेश जारी किए हैं जिससे घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेवाएं मिलें।

Related posts

Leave a Comment