इजराइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने हमास द्वारा बंधन बनाये गये इस्राइली नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की है। इन परिजनों ने गाजा में हमले बढने पर चिंता प्रकट की है। लापता परिवारों के फोरम ने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि जमीनी ऑपरेशन से दो सौ उन्तीस बंधकों का जीवन खतरे में पडेगा या नहीं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बंधकों को छुडाने के लिए हरसंभव उपाय करने का आश्वासन दिया है। इजराइल के रक्षा मंत्री भी आज फोरम के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। हमास ने इस महीने की 7 तारीख को दक्षिणी इजराइल में बड़े पैमाने पर हमला कर कई लोगों को बंधक बना लिया था। इन हमलों में चौदह सौ इजरायली नागरिकों मारे गये थे।
इजराइल ने उत्तरी गाजा में हमास के खिलाफ जमीनी अभियान तेज किया, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इसे युद्ध का दूसरा चरण बताया