फिलिस्तीन के लोगों के लिए भेजी गई भारत की राहत सामग्री मिस्र पहुंची

फिलिस्तीन के लोगों के लिए भेजी गई भारत की राहत सामग्री मिस्र पहुंच गई है। मिस्र में भारत के राजदूत अजीत वी गुप्‍ते ने यह सामाग्री फलस्‍तीन भेजने के लिए मिस्र रेड क्रास को सौंपी।

ऑपरेशन अजेय के अन्‍तर्गत आज इजरायल के तेल अवीव से छठी उड़ान रवाना हुई। विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में यह जानकारी दी।

भारत ने ऑपरेशन अजेय की शुरुआत इजरायली शहरो में हमास के घातक हमलों के बाद उन भारतीयों के लिए की है जो इजरायल से स्‍वदेश लौटना चाहते हैं।

Related posts

Leave a Comment