विदेश मंत्रालय ने इजरायल और हमास के बीच बढते संघर्ष को देखते हुए 24 घंटे काम करने वाला नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया

विदेश मंत्रालय ने इजरायल और हमास के बीच बढते संघर्ष को देखते हुए 24 घंटे काम करने वाला नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया

विदेश मंत्रालय ने इजरायल और हमास के बीच बढते संघर्ष को देखते हुए 24 घंटे काम करने वाला नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया है। भारतीय नागरिक विदेश मंत्रालय में स्‍थापित नियंत्रण कक्ष से टोल फ्री नम्‍बर 1 8 0 0 1 1 8 7 9 7 पर सम्‍पर्क कर सकते हैं और ईमेल एड्रेस situationroom@mea.gov.in. के माध्‍यम से भी सहायता प्राप्‍त की जा सकती हैं। इसके अतिरिक्‍त तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने भी चौबीस घंटे की आपात हेल्‍पलाइन स्‍थापित की है। भारतीय नागरिक इस हेल्‍पलाइन के नम्‍बर 9 7 2 – 3 5 2 2 6 7 4 8 और 9 7 2 – 5 4 3 2 7 8 3 9 2 पर सम्‍पर्क कर सकते हैं। ईमेल cons1.telaviv@mea.gov.in पर सम्‍पर्क किया जा सकता है। रामल्‍ला में भी भारतीय प्रतिनिधि कार्यालय ने भी चौबीस घंटे की आपात हेल्‍पलाइन स्‍थापित की है। हेल्‍पलाइन नम्‍बर 9 7 0 – 5 9 2 9 1 6 4 1 8 और ईमेल एड्रेस है- rep.ramallah@mea.gov.in इन टेलीफोन नम्‍बरों और ईमेल पर सम्‍पर्क स्‍थापित किया जा सकता है।

सरकार ने कहा- वापस आने के इच्छुक सभी लोगों के लिए उड़ानें जारी रहेंगी

इज़राइल से भारतीय नागरिकों को लेकर ऑपरेशन अजेय के तहत दो और उड़ानें कल भारत पहुंचीं। 274 भारतीय यात्रियों के साथ चौथी उड़ान कल सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। केंद्रीय मंत्री जनरल वी. के. सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये उड़ानें तब तक जारी रहेंगी जब तक कि वापस आने के इच्छुक सभी भारतीयों को वहां से निकाल नहीं लिया जाता।

काफी लोग है जो कि वापस आना चाहते हैं, तो पूरा का पूरा ऑपरेशन जो है उसके लिए है। अभी स्पाइसजेट की फ्लाइट आ रही है, यही वापस जाएगी। जैसे-जैसे लोग आते हैं जो अपने को रजिस्टर कर रहे हैं उनको लेकर आ रहे हैं। यहां पर मैंने देखा कि रजिस्ट्रेशन भी जल्दी हुआ है।

अब तक कुल 942 भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाया जा चुका है। सरकार इज़राइल से लगभग 18 हजार भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजेय चला रही है।

Related posts

Leave a Comment