केरल में मूसलाधार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने कन्नूर और कासरगोड को छोड़कर 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मध्य केरल में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। लक्षद्वीप तट पर मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है।
लगातार वर्षा के कारण तिरुवनंतपुरम में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। नेय्यर और पेप्पारा बांध के दरवाजे खोल दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।